Shop Management

भारत का वो शहर जहाँ सबसे सस्ते मिलते हैं काजू-बादाम, मेवे : Cheapest Dry Fruits Market in India

भारत का वो शहर जहाँ सबसे सस्ते मिलते हैं काजू-बादाम, मेवे : Cheapest Dry Fruits Market in India

Cheapest Dry Fruits Market in India : दुकानदार साथियों, हमारी किराना दुकान पर सूखे मेवों में सबसे ज्यादा डिमांड गरी, छुहारा, काजू और बादाम की होती है। पूरे देश में नारियल के अलावा लगभग सभी ड्राई फ्रूट्स काफ़ी ज्यादा महँगे मिलते हैं, ऐसे में हमें किराना दुकान पर ड्राई फ्रूट्स बेचने पर ज्यादा मार्जिन नहीं मिल पाता है। पर क्या आपको पता है भारत में एक ऐसा शहर है जहाँ काजू और बादाम सबसे ज्यादा सस्ता मिलता है। इस जगह से देशभर के दुकानदार बल्क में आर्डर देते हैं और अच्छा मुनाफ़ा कमाते हैं। आज हम आपको नीचे इस अर्टिकल में विस्तार से उस शहर के बारे में बतायेंगे जहाँ सबसे सस्ते काजू और बादाम मिलते हैं, जिससे आप भी देश के लाखों दुकानदारों की तरह ड्राई फ्रूट्स पर ज्यादा मार्जिन कमा सकें।

Kirana Club VIP Vyapari App

यहाँ मिलता है सबसे सस्ता काजू-बादाम 👇


भारत में सबसे सस्ता काजू और बादाम झारखंड के जामताड़ा शहर में मिलता है। दरअसल, झारखंड के जामताड़ा शहर में काजू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है इसलिए यहाँ सबसे सस्ता काजू और बादाम मिलता है। जहां पूरे देश में मुट्ठी भर काजू बादाम खरीदने पर आपकी जेब खाली हो जायेगी। वहीं झारखंड के जामताड़ा शहर में आप अपनी किराना दुकान के लिए महज कुछ रुपयों में कई किलो काजू बादाम खरीद सकते हैं। यहाँ के किसान अपने खेतों में हजारों टन काजू और बादाम पैदा करते हैं। 



जामताड़ा में काजू-बादाम का भाव 


वैसे तो भारत के किसी भी कोने में चले जाइये आपको काजू बादाम के दाम ₹900 से ₹1200 प्रति किलो की रेट से मिलेगा। पर अगर आप झारखंड राज्य के जामताड़ा शहर में आते हैं तो यहाँ पर आप अपनी किराना दुकान के लिए काजू बादाम महज ₹30 से ₹70 प्रति किलो की रेट से खरीद सकते हैं। जामताड़ा शहर के किसान आपको यहाँ की सड़कों, गलियों और चौराहों पर सब्जियों की तरह काजू बादाम बेचते दिख जायेंगे।



क्यों मिलता है सस्ता काजू बादाम 


किराना दुकानदार साथियों, दरअसल झारखंड के जामताड़ा शहर के नाला गांव के किसान केवल काजू बादाम की खेती करते हैं। यहाँ के किसान लगभग 50 से 60 एकड़ में केवल काजू बादाम की खेती करते हैं, जिससे काजू बादाम की पैदावार काफी ज्यादा मात्रा में हो जाती है। और फ़िर देशभर के विभिन्न प्रोसेसिंग प्लांटों में इन्हे ट्रांसपोर्ट किया जाता है।



किसानों का होता है नुकसान 


किराना दुकानदार साथियों, भले ही जामताड़ा के लोग बेहद सस्ते में पूरे देश को सबसे सस्ता काजू और बादाम बेचते हों, पर सबसे दुःखद बात यह है कि यहाँ के किसानों को काजू और बादाम की खेती करने से ज्यादा फायदा नहीं होता। झारखंड में कोई भी प्रोसेसिंग यूनिट नहीं इसलिए किसान मजबूरन बिचौलियों को कम दाम पर अपना कच्चा काजू और बादाम बेचते हैं।


हमें उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, ऐसे किराना दुकान संबंधी आर्टिकल रोजाना पढ़ने के लिए आप हमारे एप किराना क्लब को अपने मोबाइल में जरूर डाउनलोड करें।


Share